फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   six stolen bikes recovered

चोरी की छह बाइकें बरामद

Fri, 18 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
six stolen bikes recovered
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर दबिश देकर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद कर ली। आरोपियों के कब्जे से दो असलहे भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि एसपी आरपी सिंह ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे रखे थे। उसी के तहत महमूदाबाद पुलिस जुटी थी। बताया कि शुक्रवार को महमूदाबाद पुलिस सिरौली के पास चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर दबिश देकर महमूदाबाद इलाके के बिलासपुर निवासी विशाल व अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के बाबाकुटी से चोरी हुई बाइक बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों ने कई और बाइकों को चोरी करना कुबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच और बाइक बरामद की गई। दोनों के कब्जे से दो असलहे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने स्वीकारा कि बाइकों को लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई जिले से चुराया था।

चोरी की बाइकें ग्राहकों को तलाश कर बेच देते हैं। इस कार्रवाई में एसआई अमित कुमार दुबे, एजाज अहमद, हेड कांस्टेबल रामजी पाल, रंजीत यादव व प्रेम कुमार आदि शामिल थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed