फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six more houses in the river

नदी में समाए छह और मकान

Sun, 26 Sep 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six more houses in the river
नदी में समाए छह और मकान
विज्ञापन

कटान तेज होने से सहमे ग्रामीण, घर छोड़ कर गए पलायन
फोटो 26, 27
संवाद न्यूज एजेंसी
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी ने कटान तेज कर दी है। रविवार को कटान की चपेट में आकर छह घर नदी में समाहित हो गए। नदियों ने परती जमीन को भी निगल लिया है। इससे बाढ़ पीड़ितों के सामने मुसीबतें बढ़ती जा रही है।
तहसील के म्योढ़ी छोलहा गांव में रविवार को कटान थम गई। दुर्गापुरवा में नदियां तेजी से कटान कर रही है। इस गांव के राजेन्द्र का पक्का मकान, छबिराज का पक्का मकान, भिखारी लाल का पक्का मकान, माया की झोपड़ी, विष्णु कुमार की झोपड़ी व पुनीत की झोपड़ी आदि लोगों के घर नदी में समाहित हो गए। इन लोगों के घर के पास कई दिनों से पानी हिलोरे मार रहा था। आखिर इनके घर बीती रात कटान में बह गए। यह लोग पहले ही अपना घर छोड़कर पलायन कर गए थे।
विज्ञापन

रामभूखन, बनवारी, छेद्दू, गंगाराम, सोबरन लाल व जगदीश आदि लोगों की जमीनें नदियां कटान कर रही है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया, लेखपालों की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में ठहर रही है। जिनके घर कट रहे है, उनका सर्वे कराकर तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। पीड़ितों को हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed