{"_id":"616c6b13961e721f4b12ba23","slug":"six-dacoits-arrested-in-encounter-sitapur-news-lko6004454118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह डकैत मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह डकैत मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली लहरपुर इलाके में करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी, लूट और डकैती की हुई घटनाओं का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छह डकैतों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लूटे गए सामान को बरामद करने का दावा किया है। तीन डकैत अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी डकैतों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
लहरपुर इलाके के टांडा सालार निवासी सुखदेव 10 अक्तूबर की देर रात लघुशंका के लिए उठा था। घर के बाहर डकैतों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर आई उसकी मां से डकैत कुंडल लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद डकैत लहरपुर इलाके के मोहल्ला शाहकुलीपुर निवासी रामपाल, आलम के घर में धावा बोलकर नकदी और जेवरात लूट लिया था। टांडा सालार निवासी रामेश्वर दयाल के खाली पड़े घर से बदमाश लाखों की कीमत के जेवरात, नकदी पार कर ले गए थे।
घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी आरपी सिंह ने पुलिस की छह टीमों को लगाया था। सीओ लहरपुर राजू कुुमार शाव ने बताया कि खुलासे में लगी पुलिस की टीमें मुखबिरों की मदद से डकैतों तक पहुंच गई। रविवार को एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस को अहम जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसी के बाद दबिश देकर टीम ने निबौरी मोड़ ढलान पुलिया के पास से लहरपुर के ठठेरी टोला निवासी विमल, लहरपुर के निवौरी निवासी गोलू उर्फ रघुवंश कश्यप, महोली के कैथा गाजीपुर निवासी अरविंद, लहरपुर के अंबर सरांय निवासी अमीश कुमार, उपेंद्र, वीरेंद्र कुमार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
एएसपी ने बताया कि डकैतों ने चोरी, दो घरों में डकैती और एक महिला से कुंडल लूटने की घटनाओं का जुर्म कुबूल किया है। लूटी गई नकदी में से 43 हजार दो सौ रुपये, जेवरात, एलआईसी बांड, पैसा जमा करने की रसीद, वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की दो बाइकें, दो हेलमेट, तीन असलहे, पांच कारतूस, एक हथौड़ी, दो पेचकस बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि केस दर्जकर सभी को जेल भेज दिया गया है। सीओ का कहना है कि इस घटना में एक डकैत का नाम प्रकाश में और आया है। उसके दो और साथी फरार हैं।