फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six arrested, two police personnel suspended in murder case

Sitapur News: हत्याकांड में छह गिरफ्तार दो पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six arrested, two police personnel suspended in murder case
मृतक विजय विक्रम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। -संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। मातिन पुरवा के पास मंगलवार रात हुई हत्या के मामले में एक दरोगा व मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि लापरवाही बरतने के चलते दरोगा मोहम्मद शमीम खान व मुख्य आरक्षी राघवेंद्र मिश्र पर कार्रवाई की गई है। मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बेलामऊ गांव निवासी विजय विक्रम की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर बदलू राठौर पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या करने के बाद आरोपी बदलू और महेश ने खुद ही यूपी 112 पर फोन करके सूचना दी थी। एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश सिंह ने बुधवार को बताया कि मामले में बेलामऊ खुर्द निवासी बदलू, महेश, संजीव, सरवन उर्फ श्रवण, ऊदन और रामभजन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में बदलू ने बताया कि मृतक विजय विक्रम का पुत्र अमन उर्फ अंग्रेज करीब आठ माह पूर्व उनकी पुत्री को लेकर चला गया था।
इसी रंजिश में उसने अपने भाई महेश के साथ मिलकर हत्या की। संजीव व श्रवण ने विजय विक्रम को पकड़ लिया था। ऊदन व रामभजन आने-जाने वाले लोगों की निगरानी कर रहे थे। आरोपियों के पास से एक देसी बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। सभी को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बेलामऊ में विजय विक्रम का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक विजय विक्रम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। -संवाद

मृतक विजय विक्रम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed