फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur youth murdered in Rohtak, body thrown in CDPO office

Sitapur News: रोहतक में सीतापुर के युवक की हत्या, सीडीपीओ कार्यालय में फेंका शव

Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sitapur youth murdered in Rohtak, body thrown in CDPO office
शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
सीतापुर/रोहतक। रोहतक के सांपला कस्बे में सीतापुर के युवक की हत्या कर शव बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय में फेंक दिया गया। मृृतक की जेब से मिली डायरी में उसकी पहचान सीतापुर निवासी श्याम लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारी नेहा सीडीपीओ कार्यालय में पहुंचीं तो परिसर में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सिर पर दोनों तरफ चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को उसकी जेब से छोटी डायरी मिली है। इसमें लिखे फोन नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले। देर रात तक पुलिस को सीसीटीवी की मदद से कोई सुराग नहीं मिला सका था। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के कारण का पता चल सकेगा। वह सांपला की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed