{"_id":"6afd8b1596bcf6845a085fd3","slug":"sitapur-uncle-shot-amid-land-dispute-nephew-accused-condition-critical-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: जमीन के विवाद में चाचा को मारी गोली, भतीजे पर आरोप, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: जमीन के विवाद में चाचा को मारी गोली, भतीजे पर आरोप, हालत गंभीर
Wed, 18 Nov 2026 04:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:55 PM IST
सार
सीतापुर के पिसावां में एक जमीन के विवाद में चाचा को गोली मार दी गई। मामले में आरोप भतीजे पर है। घटना के बाद गांव में तनाव है पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हुआ गोलीकांड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के पिसावां के लोहारखेड़ा गांव निवासी रामअवध उर्फ फूल सिंह (45) को बुधवार दोपहर गांव के बाहर गोली मार दी गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने का आरोप उनके भतीजे अमृत सिंह पर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फूल सिंह का अपने भाई संजय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब तीन साल पहले भाला लगने से संजय सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में फूल सिंह पर भाला मारने का आरोप लगा था। इसके बाद से फूल सिंह के पिता रामलाल उससे नाराज रहते थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद फूल सिंह को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
