{"_id":"69f1a24db45e8ead1601f147","slug":"sitapur-student-going-to-school-with-her-sister-dies-in-an-accident-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बहन के साथ स्कूल जा रही छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बहन के साथ स्कूल जा रही छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ा
Wed, 29 Apr 2026 11:46 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मिश्रिख (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिश्रिख (सीतापुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:46 AM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बड़ी बहन भी घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्रा शुभी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बड़ी बहन के साथ साइकिल से स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी शुभी (14) अपनी बड़ी बहन रीता (16) के साथ बुधवार सुबह साइकिल से मिश्रिख स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जा रही थी तभी गांव से कुछ ही दूरी पर जोतपुर सरसाई मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभी सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बड़ी बहन रीता भी घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने शुभी को मृत घोषित कर दिया। घायल रीता का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि सड़क काफी चौड़ी थी लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से उल्टा साइड वाहन चला रहा था जिससे यह हादसा हुआ। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में है शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
शुभी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कक्षा 10 की छात्रा थी। मृतक अपनी बड़ी बहन रीता के साथ विद्यालय साइकिल से आती जाती थी। रीता राजेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी।