{"_id":"5f74bf568ebc3e9b9e6c5c08","slug":"sitapur-sitapur-news-lko542860458","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोकी किसान यूनियन की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोकी किसान यूनियन की रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरी (सीतापुर)। पिसावां विकासखंड की ग्राम पंचायत पकरिया पांडेय में बुधवार को किसान यूनियन लोकतांत्रिक की बैठक का आयोजन होना था। किसान यूनियन की रैली नेरी से होते हुए पकरिया गांव तक जाने का रूट तय किया गया था।
इस रैली को किसान यूनियन के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान को संबोधित करना था, लेकिन इस बैठक की जानकारी महोली पुलिस को लग गई। इस पर दारोगा राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू है। ऐसे में बैठक व रैली न करें। इस पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने बैठक को रद्द कर दिया। जबकि पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
बैठक में उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित किए बिना ही संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। प्रभारी कोतवाल महोली मुस्तकीम अहमद ने बताया कि जानकारी मिली थी कि पकरिया के प्रधान संदीप पांडेय के घर पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा बैठक की जा रही है। मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को वापस कर दिया गया।