{"_id":"5f74be8d8ebc3e9bd4060637","slug":"sitapur-sitapur-news-lko542859668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास का फार्म भरवाने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास का फार्म भरवाने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरवाने गए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कुछ कागजों को लेकर फोटो स्टेट कराने बाजार गया था।
महमूदाबाद कोतवाली इलाके के इमलिया तकिया निवासी उरफान (44) पुत्र पुत्तू बुधवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का फार्म भरवाने को लेकर महमूदाबाद के सिधौली रोड पर स्थित अब्दुल्ला मार्केट में एक फोटो कॉपी करने वाली दुकान पर गया था। वह अपने कागजों की फोटो कॉपी करवा रहा था। इसी बीच वह बेंच से नीचे गिर गया।
लोगों ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक उरफान की मौत हो चुकी थी। खबर पाते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और शव घर ले गए। मृतक उरफान अपने पीछे पत्नी परवीन, पुत्री निमरा व नशरा, बेटा ईशान छोड़ गया। वह रामकुंड चौराहे पर एक साइकिल की दुकान पर काम करता था।