फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur Police Arrest Five Accused in Pharmacist Kidnapping Case Were Demanding Ransom of 5 Lakhs

फार्मासिस्ट अपहरण कांड: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांच लाख मांग रहे थे फिरौती

Thu, 09 Apr 2026 07:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 07:02 PM IST
सार

फार्मासिस्ट अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अपहरण करने के बाद ये घरवालों से पांच लाख की फिरौती मांग रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sitapur Police Arrest Five Accused in Pharmacist Kidnapping Case Were Demanding Ransom of 5 Lakhs
फार्मासिस्ट अपहरण कांड के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ से अपह्रत फार्मासिस्ट की लोकेशन सीतापुर में मिलने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्वाट सर्विलांस टीम की मदद से शहर कोतवाली की पुलिस टीम ने इनको गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपहरण करने के बाद फार्मासिस्ट के परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन


सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज निवासी मोहम्मद इमरान, बहराइच में तैनात हैं। वह 7 अप्रैल को लखनऊ से अपह्रत हो गए थे। उनकी पत्नी ने बहराइच पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई थी। पत्नी दरख्शां के अनुसार, उनके पति अलग-अलग लोकेशन से ऑनलाइन रुपये मंगवा रहे थे। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। उनकी लोकेशन सीतापुर में मिली। इसके बाद सीतापुर पुलिस टीम ने फार्मासिस्ट को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। 

विज्ञापन

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार 

सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लखनऊ के ठाकुरगंज थाना के राधा ग्राम कालोनी निवासी मोहित मिश्र, महोली के बड़ागांव निवासी नागेंद्र मिश्र, अखिलेश कश्यप व रिक्की मिश्रा और गोंडा के कोतवाली देहात के ठाकुरपुरवा डीहवा निवासी मनीष गोस्वामी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि इमरान का लखनऊ से अपहरण करके कार से सीतापुर तक आए थे। इसके बाद उनके परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मां रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने फार्मासिस्ट के हाथ-पैर और आंख बांध दिए थे, ताकि वह कुछ भी देख ना सके और भाग ना सके। आरोपियों के पास से एक कार, पांच फोन, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी मोहित ने बताया कि यह कार उसके पिता राज बहादुर मिश्रा के नाम से रजिस्टर्ड है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

कब क्या हुआ-

  • 4 अप्रैल: फार्मासिस्ट इमरान परिवार के साथ मुंबई गए।
  • 7 अप्रैल: दोपहर 2:10 पर परिवार के साथ मुंबई से लखनऊ आए।
  • 7 अप्रैल: दोपहर करीब 3 बजे इमरान ने चिनहट के कमता से टैक्सी बुक की।
  • 7 अप्रैल: आरोपियों ने इमरान के परिजनों से संपर्क कर करीब डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन मंगवाए।
  • 8 अप्रैल: परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने डीएम डॉ राजा गणपति आर से मदद मांगी।
  • 9 अप्रैल: स्वाट सर्विलांस टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर फार्मासिस्ट को तलाश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed