फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur Municipality may get the status of Municipal Corporation

Sitapur News: सीतापुर नगरपालिका को मिल सकता है नगर निगम का दर्जा

Sun, 08 Sep 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 08 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sitapur Municipality may get the status of Municipal Corporation
सीतापुर। सीतापुर नगरपालिका को जल्द ही नगर निगम का दर्जा मिल सकता है। सीतापुर व खैराबाद नगरपालिका को मिलाकर नगर निगम बनाया सकता है। नगर विकास राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर शासन ने नगर निगम को लेकर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने जनवरी 2024 में शासन को पत्र लिखा था। जिसमें जनसंख्या घनत्व को देखते हुए सीतापुर व खैराबाद नगरपालिका को मिलाकर नगर निगम बनाए जाने की अपेक्षा की थी।
विज्ञापन

शासन ने इस प्रस्ताव पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से पूरी रिपोर्ट तलब की है। ईओ वैभव त्रिपाठी का कहना है नगर निगम बनाए जाने के लिए कम से कम पांच लाख की आबादी होना जरूरी है। इसमें 75 फीसदी शहरी इलाका शामिल हो। इसके अलावा अन्य तमाम बिंदुओं का मानक पूरे करने पर ही नगर निगम का दर्जा मिलता है। प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed