फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur journalist murdered: Murder case registered against unknown attackers on the complaint of his wife, la

सीतापुर में पत्रकार की हत्या:पत्नी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज, हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 09 Mar 2025 06:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

Journalist murdered in Sitapur: सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी रश्मि बाजपेई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Sitapur journalist murdered: Murder case registered against unknown attackers on the complaint of his wife, la
आईजी रेंज प्रशांत कुमार ने परिवारजनों से मुलाकात की थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी रश्मि बाजपेई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। पत्नी रश्मि बाजपेई के मुताबिक उनके पति एक दैनिक समाचार पत्र के महोली संवाद सूत्र के रूप में कार्यरत थे। 8 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे प्रार्थिनी के पति घर से किसी से मिलने की बात कहकर मोटर साइकिल से निकले थे।

विज्ञापन


लगभग साढ़े तीन बजे खबर मिली कि प्रार्थिनी के पति को सीतापुर रोड पर हेमपुर क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज पर कुछ हमलावरो द्वारा घेरा बंदी कर गोली मार दी गयी है। उन्हे सीतापुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस सूचना पर प्रार्थिनी अपने पडोस के परिचितो व ससुर के साथ जिला अस्पताल पहुँची। जिला अस्पताल पहुँचने पर पता चला कि प्रार्थिनी के पति की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पति ने पिछले कुछ दिनों में अपने समाचार पत्र में कुछ ऐसी खबरे प्रकाशित की थी, जिसको लेकर खबरो से प्रभावित होने वाले लोग उनसे नाराज थे। उन्हें विश्वास है कि मेरे पति को रेकी कर योजना बद्ध तरीके से हत्या की गयी है। इस हत्या को लेकर अभी जितनी जानकारी प्रार्थिनी को है,वह दे रही है इसके अलावा और जो भी जानकारी प्रार्थिनी को मिलेगी वह श्रीमान जी को सूचित करेगी। एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।  पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed