{"_id":"69a13c804fc1eb9ec00f6007","slug":"sitapur-jackal-attacks-youth-who-went-to-guard-his-field-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: अचानक झाड़ियों से निकलकर सियार ने किया हमला, युवक का सिर व चेहरा नोंचा, आंख पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: अचानक झाड़ियों से निकलकर सियार ने किया हमला, युवक का सिर व चेहरा नोंचा, आंख पर भी असर
Fri, 27 Feb 2026 12:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:11 PM IST
सार
सीतापुर के रालामऊ गांव में एक युवक पर सियार ने अचानक हमला कर दिया और युवक का सिर व चेहरा नोच डाला। उसकी आंख पर भी असर हुआ है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संदना के रालामऊ गांव में शुक्रवार सुबह खेतों की निगरानी करने निकले सीताराम (32) पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रालामऊ गांव निवासी सीताराम तड़के सुबह खेतों की रखवाली के दौरान खेत की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सियार ने पीछे से अचानक हमला कर दिया। सियार ने युवक के चेहरे और सिर को निशाना बनाकर नोंचा।
इस हमले में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका शोर सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो सियार खेतों की ओर भाग गया। सीताराम को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार आंख में गहरी चोट होने के कारण आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
अचानक झाड़ियों से निकला सियार...कर दिया हमला
गंभीर रूप से घायल सीताराम ने बताया कि सियार झाड़ियों में छिपकर बैठा था। उसने अचानक हमला किया। संभलने का मौका ही नहीं मिला। सियार से सिर व चेहरे को नोंचना शुरू किया। किसी तरह चिल्लाये तो गांव वाले दौड़कर आए। इसके बाद सियार भाग गया।
वन विभाग को दी थी जानकारी
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सियारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस वजह से खेतों की ओर जाने में डर लगता है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग क्षेत्र में गश्त बढ़ाए। सियारों को पकड़ा जाए।