{"_id":"60a15d388ebc3e36af2ec4b6","slug":"sitapur-hardoi-road-jammed-with-dead-body-sitapur-news-lko578319061","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर जाम किया सीतापुर-हरदोई मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर जाम किया सीतापुर-हरदोई मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। बारात गए युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मिश्रिख क्षेत्र के नरसिंघौली गांव के निकट सीतापुर-हरदोई मार्ग को शनिवार रात शव रखकर जाम कर दिया। सीओ मिश्रिख एमपी सिंह ने पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
कोतवाली नीमसार देहात निवासी महेंद्र (22) शुक्रवार को हरदोई के बघौली थाना स्थित संत्री खुर्द बारात गया था। उसके क्षेत्र के अन्य लोग भी बारात गए थे। शनिवार सुबह परिवारीजनों को महेंद्र की मौत की सूचना मिली। परिवारीजनों की तहरीर पर बघौली पुलिस ने गोहरी निवासी अमर सिंह, बेनीगंज के सूरज और संत्री खुर्द के रमेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देर शाम शव परिवारीजनों को मिला। हरदोई से शव लेकर परिवारीजन घर के लिए रवाना हुए। इसी बीच उन्होंने मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नरसिंघौली गांव के निकट शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग के लिए प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होते ही सीओ मिश्रिख एमपी सिंह भारी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक समझाने के बाद परिजनों ने जाम खोला। सीओ ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिलाया।