{"_id":"69fc67c5f9f553cca206e8ad","slug":"sitapur-grandmother-and-grandson-riding-bike-killed-in-collision-with-unidentified-vehicle-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादी-पोता की मौत, एक मई को पिता बना था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादी-पोता की मौत, एक मई को पिता बना था युवक
Thu, 07 May 2026 03:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 07 May 2026 03:51 PM IST
सार
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना में दादी-पोता की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के बिसवां महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दादी पोता अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दादी पोता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना रामपुर कलां क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी 19 वर्षीय विशाल पांडेय अपनी दादी ज्ञाना देवी (60) को बाइक से लेकर महमूदाबाद जा रहे थे।तभी महमूदाबाद बिश्वा मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ज्ञाना देवी अपने बेटे वीरेंद्र कुमार को लखनऊ अस्पताल में देखने जा रही थीं। वीरेंद्र दो दिन पूर्व छत से गिर गया था। वहीं मृतक विशाल का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। गत एक मई को विशाल की पत्नी को बेटा हुआ था।