{"_id":"68ea499d0af3da81470d23fa","slug":"sitapur-drowned-field-filled-rainwater-died-in-agony-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur : खेत के गड्ढे में भरा बारिश का पानी, दो साल का मासूम डूबा...तड़प-तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur : खेत के गड्ढे में भरा बारिश का पानी, दो साल का मासूम डूबा...तड़प-तड़पकर मौत
Sat, 11 Oct 2025 05:42 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:42 PM IST
सार
सीतापुर के लोनियनपुरवा गांव में शनिवार दोपहर मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
मां को रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सीतापुर के धर्मपुर ग्राम पंचायत के लोनियनपुरवा गांव में शनिवार दोपहर एक दो वर्षीय मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। जानकारी होने पर परिजनों ने मासूम को बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोनियनपुरवा निवासी पूरन का पुत्र अर्पित (2) शनिवार दोपहर घर के पास स्थित खेत में खेल रहा था। खेलते समय अर्पित का पैर फिसला और वह पानी में जा गिरा। पानी में गिरने के साथ ही वह डूब गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने बच्चे को आसपास नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
खेत के पास पहुंचने पर मासूम पानी में उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।
विज्ञापन