{"_id":"074ee52b980fd3c0e91a1e929a6ad178","slug":"sitapur-bahrich-rail-line-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी सीतापुर-बहराइच रेल लाइन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी सीतापुर-बहराइच रेल लाइन की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। वह शुक्रवार को यहां योग महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए थे।
उन्होंने कहा मोदी सरकार जिले के विकास के लिए संकल्पित है। बताया कि दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत सीतापुर को 298 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिससे एक वर्ष में करीब छह हजार गांवों का विद्युतीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लखनऊ से सीतापुर बड़ी लाइन के संबंध में 350 करोड़ रुपये का बजट रेलवे को जारी किया गया है। कार्य पूरा होते ही सीतापुर सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे चौड़ीकरण का बंद पड़ा काम शुरू करा दिया गया है।
इसके अलावा मोदी सरकार जनहित के लिए कई काम कर रही है, जिनमें बीमा व पेंशन योजनाएं, मुद्रा बैंक योजना, जन-धन योजना, नदियों की सफाई, कर्मचारियों के वेतन की विसंगति दूर करना इत्यादि प्रमुख कार्य शामिल हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा वर्ष 2015 को संगठन पर्व के रूप में मना रही है।
विज्ञापन
कहा कि वर्तमान समय में संपर्क महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं का बृहद प्रशिक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा लोकसभा की तरह ही जीतेगी। कहा कि हाल ही में शाहजहांपुर में हुई पत्रकार जागेंद्र की हत्या पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है।