{"_id":"6ace42bb4127d9dd750fea3d","slug":"sitapur-14-year-old-boy-dies-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-wire-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत, भड़के परिजन, जाम लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत, भड़के परिजन, जाम लगाने का किया प्रयास
Tue, 13 Oct 2026 08:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, महमूदाबाद (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, महमूदाबाद (सीतापुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:09 PM IST
सार
घटना से आक्रोशित परिजन बिलौली बाजार चौराहे पर पहुंच गए और महमूदाबाद-बिसवां मार्ग जाम करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद मुआवजा और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
बिलौली बाजार चौराहे पर बिसवां मार्ग जाम करते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महमूदाबाद के सदरपुर क्षेत्र के लोनी शमसाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार शाम आक्रोशित परिजन बिलौली बाजार चौराहे पर पहुंच गए और महमूदाबाद-बिसवां मार्ग जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद मुआवजा और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
लोनी शमसाबाद निवासी पूरनमल का 14 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार गांव के पूरब स्थित खेत में धान की बालियां बीनने सोमवार को गया था। इसी दौरान खेत में पड़े हाईटेंशन बिजली लाइन के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे परिजन और ग्रामीण बिलौली बाजार चौराहे पर जाम लगाने के उद्देश्य से पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव वाहन को सरैंया चौराहे से दूसरे रास्ते की ओर मोड़ दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर शमसाबाद मोड़ के पास खाली जगह पर बैठाया और बातचीत शुरू की। इस दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की और झड़प हुई। अधिशासी अभियंता महमूदाबाद एसके वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद मुआवजा सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।