फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SIR work completed, 25 thousand young voters increased

Sitapur News: एसआईआर का काम पूरा, 25 हजार युवा मतदाता बढ़े

Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
SIR work completed, 25 thousand young voters increased
सीतापुर। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा हो गया है। अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की जाएगी। इसमें 18 से 19 साल के 24,952 मतदाता बढ़ने से इनकी संख्या 30,368 हो गई है। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 27,37,476 है।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत मसौदा सूची का प्रकाशन छह जनवरी को किया गया था। तब जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 25,67,034 थी। इसमें 18 से 19 साल के 5,416 मतदाता थे। इसके बाद जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया, उनकी सुनवाई की गई। प्राप्त दावाें और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके बाद कुल मतदाताओं की संख्या 27,37,476 हो गई है। जबकि 18 से 19 साल के 24,952 मतदाता बढ़ गए। अब इनकी संख्या 30,368 हो गई है।
विज्ञापन

एसआईआर से घटे 4,17,896 मतदाता
एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाताओं की संख्या 31,55,372 थी। अंतिम प्रकाशन होने पर मतदाताओं की संख्या 27,37,476 रह जाएगी। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,06,622 और महिला की संख्या 12,30,764 है। ट्रांस जेंडर मतदाताओं की संख्या 90 है। इस प्रकार 4,17,896 मतदाता कम हो गए। 10 अप्रैल काे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों, तहसीलों और निर्वाचन दफ्तर में मौजूद रहेगी। इससे मतदाता अपना नाम सूची में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोली विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता
सीतापुर। एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाताओं की संख्या 31,55,372 थी। अंतिम प्रकाशन होने पर मतदाताओं की संख्या 27,37,476 रह जाएगी। इसमें महोली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 3,30,883 मतदाता हैं। हरगांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,85,675 मतदाता हैं। सीतापुर सदर में 3,07,957, लहरपुर में 3,08,873 और बिसवां में 3,01,946 मतदाता हैं। सेवता में 2,97,182, महमूदाबाद में 2,86,948, सिधौली में 3,17,004 और मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में 3,01,008 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed