फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SIR form submission and digitization work done at booths

Sitapur News: बूथों पर एसआईआर फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन का हुआ काम

Sun, 07 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
SIR form submission and digitization work done at booths
प्रपत्र चेक करते अध्यापक।
सीतापुर। एसआईआर फॉर्म जमा करने और इसे डिजिटाइज करने के लिए रविवार को पोलिंग बूथ वाले विद्यालय खुले रहे। कुछ बूथ बंद रहे। बूथों पर बीएलओ, सुपररवाइजरों और अध्यापकों के सहयोग से फॉर्म जमा करने और इसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया। डीएम डाॅ. राजागणपति आर की निरंतर समीक्षा से करीब 80 फीसदी एसआईआर का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

मिश्रिख तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरसेडा में दोपहर 1:30 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ उर्मिला मौके पर मौजूद मिलीं। वहीं पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय नगर क्षेत्र मिश्रिख में दोपहर 1:40 पर बंद मिला। खंड शिक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि सभी स्कूल खोलकर बीएलओ व शिक्षकों को उपस्थित रहना था, यदि विद्यालय बंद है तो इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

बिसवां ब्लॉक के जहांगीराबाद स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों की मौजूदगी में एसआईआर का कार्य किया गया लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक न तो कोई मतदाता एसआईआर भरने की जानकारी लेने पहुंचा और न ही कोई बीएलओ फार्म देने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका बेबी फिरदौस ने बताया कि सभी शिक्षिकाएं विद्यालय में पूरे समय बैठी रही लेकिन कोई नहीं आया। लहरपुर तहसील क्षेत्र में एसआईआर प्रपत्र भराने और डिजिटाइजेशन के लिए क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशरीगंज में रविवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यपक जितेंद्र वर्मा व सहायक अध्यापक सत्येंद्र मिश्रा कार्य करते हुए मौजूद मिले।

उन्होंने बताया कि बीएलओ गांव में मतदाताओं से संपर्क कर प्रपत्र जमा कराने को गए हैं। बीएलओ शुभम वर्मा व कुसमा देवी ने बताया कि गांव में 2003 का डाटा संग्रह कर 6 एसआईआर प्रपत्र जमा किए गए हैं। अन्य तहसीलों में एसआईआर फार्म के जमा करने और डिजिटाइजेशन के लिए बूथों पर जिम्मेदारों ने कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed