फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sidhauli: Encroachment removed from railway land

सिधौली : रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sidhauli: Encroachment removed from railway land
सिधौली (सीतापुर)। सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर सिधौली कस्बे में रेलवे और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जेसीबी से पक्की दुकानें ढहाई गईं। ये दुकानें रेलवे की जमीन पर बनी थी। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे की जमीन पर रेल मंत्रालय ने नियमित किराया अदा करने वाले दुकानदारों को जमीन आवंटित की थी। इस पर दुकानदारों ने दुकानें बनवा ली। अब रेलवे से अधिग्रहीत जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था को दी जानी है।
विज्ञापन

इसलिए रेलवे ने निर्मित 144 दुकानों के किरायेदारों को नोटिस देकर अवैैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर संजोग श्रीवास्तव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार, आरपीएफ निरीक्षक डीके सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शनिवार को मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान हटाने के लिए दुकानदारों ने अफसरों से एक दिन की मोहलत मांगी थी। रविवार सुबह अतिक्रमण विरोधी दस्ता जेसीबी के साथ हाईवे पर एकत्र हुआ। करीब 10 बजे कस्बे में बस स्टॉप के सामने स्थित मंदिर से इस अभियान की शुरुआत हुई। अभियान में दो जेसीबी ने हाईवे पर निर्मित पक्की दुकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू किया। यह अभियान शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed