फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shrimad Bhagwat is the form of Lord Krishna: Indresh Maharaj

भगवान श्रीकृष्ण का रूप है श्रीमद्भागवत : इंद्रेश महाराज

Mon, 23 Feb 2026 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat is the form of Lord Krishna: Indresh Maharaj
भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश  महाराज । - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। श्रीमद्भागवत को भगवान श्रीकृष्ण का रूप माना जाता है। यह बात हनुमान गढ़ी परिसर में महंत बजरंग दास के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर प्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ने कही। उन्होंने नारद-कंस संवाद, अक्रूर का वृंदावन गमन प्रसंग का वर्णन किया। महाराज ने कहा कि कथामंच से श्रीकृष्ण की वृंदावन से विरह लीला का वर्णन बहुत ही कठिन है। इसके बाद कंस वध, वसुदेव-देवकी की कारागार से मुक्ति, अवंतिका धाम में गुरु सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण, सुदामा से मित्रता, उद्धव-गोपी संवाद का रसमय व्याख्यान किया। कथा के समापन पर महंत बजरंगदास ने कथाव्यास इंद्रेश, भजन सम्राट नंद किशोर भैया नंदू के प्रति आभार व्यक्त किया। कथा सत्र की समाप्ति पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed