{"_id":"67e83c2305723846ee04dd35","slug":"short-circuit-occurred-from-the-electric-pole-buffalo-got-scorched-three-thatched-roofs-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129379-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली के पोल से हुआ शाॅर्ट सर्किट, भैंस झुलसी, तीन छप्पर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली के पोल से हुआ शाॅर्ट सर्किट, भैंस झुलसी, तीन छप्पर जले
Sat, 29 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बिजली के खंभों से शाॅर्ट सर्किट के कारण तीन छप्पर जल गए। एक भैंस झुलस गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
राजपुर क्योंटाना ग्राम सभा के मजरे पटवन भैंसी निवासी राकेश कुमार के छप्पर पर दोपहर करीब पौने एक बजे बिजली के खंभे में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवा के कारण उनके पड़ोसी नकछेद का छप्पर भी आग की चपेट में आ गया।
उस छप्पर के नीचे बंधी भैंस भी झुलस गई। इसके अलावा अम्रिका का छप्पर भी आग में स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू का प्रयास किया। वहीं, सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जले हुए सामान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। ग्राम प्रधान शिवकुमार बाजपेयी ने बताया कि घटना के समय संबंधित विभाग को अवगत करवाया।