{"_id":"5d4f06378ebc3e6cd3277531","slug":"shop-seized-of-sweets-sitapur-news-lko475786788","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी मिठाई मिलने पर दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी मिठाई मिलने पर दुकान सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रक्षाबंधन व बकरीद का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को नैपालापुर चौराहे पर एक दुकान में छापा मारा। यहां पर भारी मात्रा में बर्फी व कराची हलवा मिला। टीम को देखते ही व्यापारी दुकान छोड़कर भाग निकले। इनके नमूने भरे गए। दुकान को सीज कर दिया गया है।
त्यौहारों के मद्देनजर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने शनिवार को छापामारी की कार्रवाई की गई। टीम ने नैपालापुर स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां पर करीब 160 किलो बर्फी व 120 किलो कराची हलवा मिला।
इसमें टीम को मिलावट की आशंका हुई। इसको भांपते ही व्यापारी दुकान छोड़कर भाग निकला। इस पर टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों के एक-एक नमूने संग्रहित किए। होटल सहित गोदाम को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
छापामारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार, अजय कुमार, रविन्द्र नाथ वर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी, कुसुम सिंह, अजय कुमार सोनी, प्रमोद कुमार वर्मा व अजय कुमार सिंह सम्मिलित रहे।
इसी प्रकार बिसवां में गोपालनगर, इटिया शहीद चौराहा व अमझला से सेवई के चार नमूने संग्रहीत किए गए। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।