{"_id":"576042d64f1c1bd12a11b8b4","slug":"shop-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस पानी का कारोबार करने पर शॉप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस पानी का कारोबार करने पर शॉप सील
Amarujala Bureau
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
कॉम्पलैक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर के पुरी वॉटर सप्लायर के यहां छापा मारा। व्यापारी के पास वितरण व भंडार का लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर अग्रिम आदेशों तक दुकान सील कर दी गई है। साथ ही पानी के दो नमूने भरे।
विज्ञापन
भिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में टीम ने सिविल लाइन के पुरी वाटर सप्लायर के यहां छापा मारा। व्यापारी के द्वारा शहर में पानी की बोतल, कार्बोडिनेट वॉटर व पानी के पाउच बनाकर बेचे जा रहे थे। व्यापारी के पास लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर दुकान को सील कर दिया गया है। नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके साथ ही पानी के दो नमूने भरे। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन