फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sharda's water level increased, 16 village surrounded by water

शारदा उफनाई, 16 गांव पानी से घिरे

Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sharda's water level increased, 16 village surrounded by water
बैराजों से छोडे़ जा रहे पानी से गांजरी क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए हैं। शारदा नदी के उफनाने से लहरपुर के करीब 16 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सोंसरी गांव के छह मार्गों पर पानी भर गया है। वहीं, दूसरी ओर रेउसा क्षेत्र के 28 गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


टापू पर बसा पचीसा गांव घाघरा के बढ़ते जलस्तर से अलग-थलग पड़ गया है। सोमवार को भी घाघरा व शारदा बैराज से सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है। नदियों के तटीय क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीण कटान व बाढ़ की आशंका से भयभीत हैैै, जो सुरक्षित ठिकानों पर पलायन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बैराजों से छोडे़ गये पानी से लहरपुर क्षेत्र में शारदा नदी उफान पर है। सोन्सरी ,सेमरिया, खालेपुरवा, काठकोला, सेतियापुर, बरेठी, बेलवा आदि करीब 18 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सोन्सरी गांव के छत्रपाल, चेतराम, राजाराम, रामऔतार, रंगीलाल, रामकुमार के घर बाढ़ की चपेट में आ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटीय क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़कों पर शरण लेना शुरू कर दिया है । क्षेत्र के कोनी, फौजदारपुरवा, निर्मलपुरवा, सिसैयाबाजार, रामलालपुरवा, चन्द्रभालपुरवा, गोडियनपुरवा, नगीनापुरवा, जैतहिया समेत करीब 23 गांवों में घाघरा नदी कटान कर रही है।

नदी का पानी इन गांवों से 10 से 50 मीटर की दूरी पर बह रहा है। पचीसा गांव में भी घाघरा नदी कटान कर रही है। नदी का पानी बस एक फीट नीचे है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस रफ्तार से नदी का पानी बह रहा है उसे देखकर लग रहा है कि नदी का पानी रात भर में ही एक फीट का फासला तय कर गांव को आगोश में ले सकता है।


इस गांव में बसे 300 परिवारों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। गांव के दोनों तरफ घाघरा बह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक टापू तो दूर की बात है तटीय क्षेत्र में भी प्रशासन का कोई अधिाकारी हाल जानने नहीं आया है। सोमवार को घाघरा व शारदा बैराज से 2 लाख 29 हजार 873 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
घाघरा बैराज     79995
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed