फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sharad Purnima today, nectar will rain from the moon

Sitapur News: शरद पूर्णिमा आज, चांद से बरसेगा अमृत

Wed, 16 Oct 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima today, nectar will rain from the moon
नैमिषारण्य (सीतापुर)। इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर को है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब आ जाता है। मान्यता है कि इस तिथि को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर भ्रमण करती हैं। इसके अलावा शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा भी अपनी सभी 16 कलाओं में होता है। चांद से निकलने वाली किरणें अमृत समान होती हैं, इसलिए रात को घरों की छतों पर खीर बनाकर रखी जाती है।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस बार शरद पूर्णिमा पर रवि योग बन रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आचार्य प्रभाकर द्विवेदी ने बताया आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 16 अक्तूबर को रात 8:41 बजे होगा। इस तिथि का अंत अगले दिन यानी 17 अक्तूबर को शाम को 4:53 बजे हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम को 5:04 बजे होगा। इसके अलावा रवि योग सुबह 6:23 बजे से शाम 7:18 बजे तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में खीर बनाने का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। शरद पूर्णिमा का व्रत रखने के बाद पूर्ण रात्रि देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी समस्याएं समाप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निरोगी काया के लिए ऐसे खाएं खीर
पंडित रमेश शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाना शुभ माना जाता है। इस दिन किसी भी नए काम को आरंभ करना मंगलदायक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा की रात को चंद्रमा पूरी 16 कलाओं से युक्त होता है। ऐसे में चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसके औषधीय गुणों की वजह से ही इस दिन खुले आसमान के नीचे खीर खाई जाती है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही निरोगी काया रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed