फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sewata MLA Jin Babu revolt

सेवता विधायक झीन बाबू ने भी की बगावत

Sun, 29 Jan 2017 11:32 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 29 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sewata MLA Jin Babu revolt
सपा में घमासान - फोटो :

टिकट कटने से नाराज सेवता विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू ने भी बगावत कर दी है। रविवार को सुपौली में आयोजित बैठक में झीन बाबू ने कहा कि इस बार चुनाव में हर हाल में सपा को हराना ही मकसद है। साइकिल पंक्चर करनी है। उसे दौड़ने नहीं देना है।

विज्ञापन


विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू ने कहा कि जनता ने चार बार विधायक चुना। बीस साल तक क्षेत्र को संवारने का काम किया है। लेकिन फिर भी सीएम अखिलेश यादव ने झांसे में डालकर टिकट काट दिया। इससे वह काफी आहत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिकट कटने के बाद हमने नेताजी से बात की तब उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप कहा कि जाओ, चाहे लड़ो या फिर लड़ाओ। कहा कि हमें क्या निर्णय लेना है, यह एक-दो दिन में साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बिसवां विधायक रामपाल यादव ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। इस मौके पर पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिलाल खां आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed