{"_id":"69fa34092f7bfe32e1088ad0","slug":"seven-surveillance-cameras-of-the-district-jail-damaged-due-to-storm-sitapur-news-c-102-1-slko1055-155400-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंधी से खराब हुए जिला कारागार के सात निगरानी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंधी से खराब हुए जिला कारागार के सात निगरानी कैमरे
Tue, 05 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 05 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बीते दिनों आई आंधी से जिला कारागार में निगरानी के लिए लगे सात कैमरे खराब हो गए। उन्होंने काम करना बंद कर दिया है। यह खुलासा मंगलवार को कारागार पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश आलोक यादव की जांच में हुआ। जिम्मेदारों का कहना है कि हाल ही में आई आंधी के कारण यह कैमरे खराब हुए हैं। बीते सोमवार को कारागार में सुबह एक बंदी का शव भी फंदे से लटकता हुआ मिला था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए बंदी रेशमा से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना। बंदी ने निःशुल्क विधिक अधिवक्ता के बारे में मांग की। इसके बाद उन्होंने पाकशाला का भी निरीक्षण किया। वहां भोजन रोस्टर के अनुसार बनते पाया गया।
इस दौरान उन्होंने कारागार में लगे कैमरों के बारे में जानकारी ली तो, पता चला कि अलग-अलग स्थानों पर निगरानी के लिए लगे सात सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कैमरों को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक प्रीती यादव ने बताया कि मौजूदा समय में कुल 64 कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें सात कैमरे बीते सोमवार को आई आंधी के कारण खराब हो गए हैं। इनकी मरम्मत कर दुरुस्त बनाने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।