फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Services of three BMM terminated for taking bribe

Sitapur News: रिश्वत लेने पर तीन बीएमएम की सेवाएं समाप्त

Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Services of three BMM terminated for taking bribe
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद के तीन विकास खंडों में तैनात ब्लाक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) की सेवाएं भ्रष्टाचार और अनुशासन हीनता के आरोप में समाप्त कर दी गई हैं। संंबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को भी इसकी जानकारी पत्र भेजकर दे दी गई है। पूरी कार्रवाई राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त निदेशक ने सीडीओ की संस्तुति पर की है।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती आउट सोर्सिंग कंपनी के जरिए की गई है। इसी क्रम में सभी विकास खंडों में एक-एक ब्लाॅक मिशन प्रबंधक भी तैनात है। एलिया के मिशन प्रबंधक महेंद्र कुमार गौतम के खिलाफ सीडीओ अक्षत वर्मा को गंभीर शिकायत मिली थी। उन्होंने एक समूह से दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर स्पष्टीकरण तलब किया गया था लेकिन महेंद्र ने जो जवाब दिया उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। इसी तरह पहला विकास खंड की ब्लाॅक मिशन प्रबंधक दीपिका सिंह के खिलाफ स्वयं सहायता समूह से रिश्वत लिए जाने समेत पांच बिंदुओं पर शिकायत सीडीओ को मिली थी।
विज्ञापन


इसकी जांच की गई और दीपिका सिंह का पक्ष भी सुना गया। अफसर दीपिका के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसी तरह हर गांव विकास खंड के ब्लाक मिशन प्रबंधक नवाजिश अली के खिलाफ सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर से एक हजार रुपये लिए जाने की शिकायत सीडीओ को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सदस्यीय टीम से जांच कराई गई और शिकायत सही मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। बावजूद इसके महेंद्र कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। रिश्वत मांगने और लेने, अनुशासन हीनता करने का दोषी पाए जाने पर उक्त तीनों ब्लाक मिशन प्रबंधकों को सीडीओ अक्षत वर्मा की संस्तुति पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त निदेशक भीम जी उपाध्याय ने सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed