फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sending messages without booster dose

बिना बूस्टर डोज लगे भेज रहे मैसेज

Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sending messages without booster dose
सीतापुर। कोविड टीकाकरण कराने में जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। बिना बूस्टर डोज लगे ही लोगों को टीका लगवाने का मैसेज मिल रहा है। यह मैसेज को पढ़कर लोग हैरान हैं। अब बूस्टर डोज कैसे लगवाई जाएगी, ये सोचकर लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय कोविड टीकाकरण चल रहा है। शासन ने चुनाव को देखते हुए सभी मतदान कर्मी व मतदान से जुड़े लोग, स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बूस्टर डोज तेजी से लगवाई जा रही है। टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गलत मैसेज भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

शहर के इस्मालइपुर केंद्र से कई ऐसे लोगों को मैसेज भेज दिए गए, जिन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। अब ये सोच रहे हैं कि अगर डोज लगवानी है तो कैसे मौका मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग भी इनको लेकर कोई सही जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज ने किया हैरान
घूरामऊ बंगला के सोनू शर्मा ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। इनके मोबाइल पर बूस्टर डोज लगवाने का मैसेज आ गया है। इस मैसेज को पढ़कर सोनू हैरान है। अफसर भी कोई सही जवाब नहीं दे रहे हैं। शहर के मोहल्ला कजियारा निवासी मोहम्मद तौकीर अहमद बूस्टर डोज लगवाने का प्लान कर रहे थे। लेकिन इनके मोबाइल पर बूस्टर डोज लगवाने का मैसेज आ गया।

जब इन्होंने यह मैसेज पढ़ा तो दंग रह गए। अपने दोस्तों को गलत मैसेज आने की बात बताई। प्रवीन श्रीवास्तव जिला महिला अस्पताल में कार्यरत हैं। इनको भी बूस्टर डोज लगने का मैसेज आ गया है। इस मैसेज को जब इन्होंने देखा तो पता किया कि इस्माइलपुर केंद्र से यह समस्या आ रही है। यहां लोगों के पंजीकरण करके फर्जी तरीके से बूस्टर डोज लगवाने का मैसेज भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed