{"_id":"c491ca24c34e5cca388fde5c38c78790","slug":"send-sugar-mill-owners-jailed-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल मालिकों को जेल भेजे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल मालिकों को जेल भेजे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को सीतापुर दौरे में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसान मामूली ऋण लेता है, तो प्रशासन कर्ज वसूली के दौरान उत्पीड़न तक करने से गुरेज नहीं करता।
विज्ञापन
वहीं अरबपति चीनी मिलों के मालिक गन्ना किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं। सरकार ऐसे मिल मालिकों को जेल भेजकर उनकी कुर्की क्यों नहीं कराती है।
दोस्तपुर गांव में आयोजित सभा में भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता का काम ठप हो गया है। गुजरात, पंजाब व आंध्र प्रदेश दुग्ध उत्पादन में अग्रणी हैं। जबकि सरकार की उदासीनता के कारण उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
हमारे किसान आज भी पूर्वजों द्वारा दी गई नीति के आधार पर फसलें उगाते हैं। जबकि हम नई फसली शिक्षा से उपज बढ़ा सकते हैं।
प्रधान से लेकर सांसद तक सभी जनप्रतिनिधि गरीबों की सेवा में आगे आएं। क्योंकि लोग हमसे सवाल पूछ रहे हैं। अगर ऐसा हम नहीं कर सके तो आने वाले समय में जनता हमें जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने कहा कि होर्डिंग लगवाकर व जिंदाबाद के नारे लगवाकर नेता नहीं बना जाता है, जो नौजवान राजनीति में सेवा करने के इच्छुक हैं, वह गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करें।
अपने काम को ईमानदारी से करने की नीयत रखें। खुद-ब-खुद मनचाहा मुकाम हासिल हो जाएगा। उन्होंने कहा आज राजनीति के मायने बदल गए हैं। लोग सेवाभाव से नहीं बल्कि स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि जनता कर्ज में डूबी हुई है।