{"_id":"624b393f86adce6f66351501","slug":"seek-blessings-of-prosperity-from-maa-chandraghanta-sitapur-news-lko624607560","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चंद्रघंटा से मांगा समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चंद्रघंटा से मांगा समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन
शहर के पंजाबी धर्मशाला में माता के भजन गाती महिलाएं। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। इस दौरान शहर से लेकर जिले भर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपने परिवार के कल्याण की कामना की।
इस समय नवरात्र चल रहे है। तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। घरों में स्थापित कलश का पूजन किया। उसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आरती उतारी। शहर के आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर व संतोषी माता मंदिर में महिलाएं व पुरुष मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दिए। शाम के समय आरती हुई तो भक्तों की काफी भीड़ मौजूद रही। भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे।
नैमिषारण्य के मां ललिता देवी मंदिर में सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने मां ललिता देवी की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में चल रहे हवनकुंड में आहुति भी डाली। इससे बाद भक्त नैमिष के विभिन्न मठ मंदिरों में दर्शन करके पुण्य कमाया। इसी तरह महमूदाबाद के मां संकटा देवी मंदिर, लहरपुर, बिसवां सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा।