{"_id":"64cbef062f003f1604099d56","slug":"seeing-the-police-the-farmer-jumped-into-the-river-died-sitapur-news-c-13-1-lko1040-362574-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस को देख भागा किसान नदी में कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस को देख भागा किसान नदी में कूदा, मौत
Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना में पुलिस को देखकर भागे किसान की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग़ैर जनपद पुलिस को देखकर वह भागा था। पिसावां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमालुदीनपुर निवासी पंकज (26) गुरुवार दोपहर बाद अपने खेत पर मूंगफली की गुड़ाई करने गया था। शाम छह बजे गोमती नदी में उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कमालुदीनपुर गांव लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाने के बार्डर पर स्थित है।
गुरुवार मैगलगंज की मढि़या पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर जुआ हो रहा था। कुछ पुलिस कर्मियों ने जुआरियों को दौड़ाया। यह देख मूंगफली की निराई कर रहा पंकज भी भाग खड़ा हुआ और नदी में छलांग लगा दी। जिसके चलते उसकी डूबकर मौत हो गई। पिसावां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसओ फूलचंद सरोज ने बताया किसान की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक मरम्मत के कारण बंद रही रेलवे क्रॉसिंग
नैमिषारण्य (सीतापुर)। बालामऊ सीतापुर रेलखंड पर नैमिष रेलवे स्टेशन का फाटक संख्या 12 /सी लाइन गुरुवार को बंद रही। इससे तीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह आठ बजे नैमिषारण्य रेलवे फाटक बंद हो गया। जिसके बाद दिनभर ट्रैक के सुधार का काम चलता रहा। फाटक बंद होने के कारण श्रद्धालु देवदेवेश्वर धाम, रुद्रावर्त एवं वेदव्यास धाम नहीं जा सके। वहीं हरदोई सीतापुर की ओर से आने वाले दर्शनार्थी नैमिष स्थित चक्रतीर्थ, ललिता देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, व्यासगद्दी, कालीपीठ, बालाजी मंदिर समेत अनेकों मंदिर के दर्शन से वंचित रह गए। बहुत से श्रद्धालु मिश्रिख कल्ली चौराहा होते हुए लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर किसी तरह नैमिष पहुंचे। कल्ली चौराहे पर भी पुलिस ने लखनऊ से नैमिष होते हुए हरदोई की ओर जाने वाले यात्रियों को मिश्रिख की ओर रवाना किया।