फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seeing the leopard in front, I was stunned.

Sitapur News: तेंदुआ सामने देख बंध गई घिग्घी

Sat, 01 Nov 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seeing the leopard in front, I was stunned.
पगचिह्नों की जांच करते वन विभाग के अफसर।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण डरे हुए हैं। अब अशरफ नगर सेढ़ौली में तेंदुआ देखा गया। शुक्रवार देर रात खेतों की ओर नित्यक्रिया के लिए जा रहे ग्रामीण को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देख उसकी घिग्घी बंध गई। वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। वन विभाग की टीम को खेतों में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। कॉम्बिंग करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पिछले चार दिनों में तेंदुआ तीन अलग-अलग जगहों पर दिखाई दिया है। इस वजह से कई गांवों के लोग दहशत में हैं। लोग खेतों और गांव से बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रिख वन रेंज में तेंदुआ चहलकदमी करते हुए लगातार ठिकाना बदल रहा है। मंगलवार रात दतवल में छत पर तेंदुआ दिखा था। फिर बृहस्पतिवार शाम गुजरेहटा के पास दिखाई पड़ा। अब शुक्रवार शाम अशरफ नगर सेढ़ौली के करीब खेतों में तेंदुआ टहलता नजर आया। अशरफ नगर सेढ़ौली निवासी बिंद्रा ने तेंदुए को देखने का दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव में लगभग 800 मीटर दूर खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। बिंद्रा के मुताबिक तेंदुआ देख उसकी घिग्घी बंध गई। वह अपने घर की तरफ भागा। गांव पहुंचकर पुष्कर को यह बात बताई। पुष्कर ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कॉम्बिंग शुरू कर दी। शनिवार सुबह टीम को खेत में तेंदुए के पगचिह्न दिखाई दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद पगचिह्न तेंदुए के होने की पुष्टि की है। हालांकि, कॉम्बिंग में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


ठिकाना बदलकर वन विभाग को छका रहा तेंदुआ
तेंदुआ लगातार ठिकाना बदल रहा है। पहले दतवल में छत पर नजर आया फिर पांच किमी दूर गुजरेहटा के पास दिखाई दिया। अब गुजरेहटा से करीब 10 किमी दूर अशरफ नगर सेढ़ौली के पास नजर आया है। तेंदुए के लगातार ठिकाना बदलने से वन विभाग पिंजरा नहीं लगा पा रहा है। लोकेशन तलाशने में भी वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पखवाड़े पहले तीन बकरियों को बना चुका निवाला
असरफ नगर सेढौली के पास तेंदुआ एक पखवाड़े में तीन बकरियों को निवाला बना चुका है। पुष्कर ने बताया कि 15 दिन पहले मनोहर की एक बकरी काे निवाला बनाया था। इसके बाद अवधेश की दो बकरियों को निवाला बनाया। करीब तीन माह में 12 से ज्यादा बकरियों को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है।





तेंदुए के मिले पगचिह्न
अशरफ नगर सेढ़ौली में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पगचिह्न की पहचान की गई। पगचिह्न तेंदुए के हैं। दतवल व गुजरेहटा के आसपास कोई गतिविधि सामने नहीं आई है। कॉम्बिंग करने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- अनिल यादव, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed