{"_id":"5d3b46b48ebc3e6cac6477ec","slug":"secretary-suspended-sitapur-news-lko4730083200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि दुरुपयोग के मामले में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि दुरुपयोग के मामले में सचिव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव (सीतापुर)। एक ग्रामसभा में सोलर लाइट स्थापना व खड़ंजा निर्माण की धनराशि के दुरुपयोग करने की शिकायत की गई। दो अफसरों की जांच में मामला सही पाया गया। दो सचिव दोषी पाए गए। एक सचिव को डीपीआरओ ने निलंबित किया है। दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई को प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।
विकासखंड परसेंडी की ग्राम पंचायत बन्नी शाहपुर के ग्रामीण सत्तार खां ने ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों की जांच के संबंध में डीपीआरओ को शिकायती पत्र दिया था। जिसकी जांच राजेश कुमार चीनी उपायुक्त एवं अधिशासी अभियंता द्वारा की गई थी।
जिसमें ग्राम पंचायत में ढाई सौ मीटर खड़ंजा एवं चार सोलर लाइट की राशि का दुरुपयोग होना पाया गया है। लगभग ढाई लाख रुपये का ग्राम पंचायत अधिकारी हिसाब नहीं दे सके। इसी कारण तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मुमताज अहमद को जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व में बन्नी शाहपुर मे तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी के विरुद्ध कार्रवाई को नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र ही इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के आधार पर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मुमताज अहमद को निलंबित किया गया है।