{"_id":"69348ddf583e23e60e015ad3","slug":"secretary-summoned-for-reply-notice-to-pradhan-sitapur-news-c-102-1-stp1002-145685-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सचिव से जवाब तलब, प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सचिव से जवाब तलब, प्रधान को नोटिस
Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी ने शनिवार शाम नैमिष की ठाकुर नगर गोशाला व रामगढ़ चीनी मिल का निरीक्षण किया। गोशाला में जलभराव देख डीएम का पारा चढ़ गया। नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन में स्थिति को सुधारने की हिदायत दी। आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त न पाए जाने पर सचिव राजेश कुमार चौधरी से स्पष्टीकरण तलब करने व प्रधान दिलीप कुमार गुप्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश मिश्रिख बीडीओ को दिए।
रामगढ़ चीनी मिल में किसानों से बातचीत कर फीडबैक लिया। डीएम डॉ. राजागणपति आर शनिवार की शाम मिश्रिख ब्लॉक के नैमिषारण्य स्थित ठाकुर नगर गोशाला पहुंचे। सर्दियों के सीजन में गोशाला के अंदर जलभराव देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए हालात सुधारने के लिए तीन दिनों की मोहलत दी है। डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली।
उन्होंने गेट एवं बाउंड्रीवॉल सही कराने एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गोशाला में टिन शेड क्षतिग्रस्त मिला और पशुओं के पानी आदि की व्यवस्थाएं खराब थी। इस पर सचिव राजेश कुमार चौधरी से स्पष्टीकरण तलब करने तथा प्रधान दिलीप कुमार गुप्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश मिश्रिख खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए हरा चारा, भूसा एवं पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कमियाें में तत्काल सुधार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
गोआश्रय स्थल में कुल 261 पशु संरक्षित हैं। डीएम ने इसमें और पशुओं को संरक्षित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद देर शाम डीएम का काफिला रामगढ़ चीनी मिल पहुंचा। यहां जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता कर फीडबैक लिया। उन्होंने चीनी मिल का निरीक्षण कर पर्ची वितरण, कार्यप्रक्रिया, कार्यक्षमता, सुरक्षा और उत्पादन की गुणवत्ता आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि गन्ना तौल का कार्य मानकों के अनुसार पूरी शुद्धता के साथ किया जाए। किसानों को मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गन्ना मूल्य का भुगतान समय से किया जाए।मिल में सुरक्षा मानकों का पालन व स्वच्छता एवं पर्यावरण संबंधी मानकों का भी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी सहित मिल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।