{"_id":"6092ac2b8ebc3e80d1518829","slug":"search-started-for-patients-with-corona-symptoms-sitapur-news-lko576923235","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण वाले रोगियों की खोज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के लक्षण वाले रोगियों की खोज शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब शहरों के साथ ही गांवों पर भी विशेष फोकस करना शुरू कर दिया है। गांवों में लक्षणयुक्त मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इनको मौके पर एक कोरोना दवाई की किट दी जाएगी। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच कराई जाएगी। पांच दिवसीय इस अभियान की रोजाना समीक्षा होगी। बुधवार को इसकी शुरुआत हो गई है।
कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ-साथ गांवों में भी पैर पसार रहा है। गांवों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बुधवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह नौ मई तक चलेगा। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया यह अभियान पल्स पोलियो अभियान की तरह माइक्रोप्लान बनाकर चलाया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में ग्रामवार आशा के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम बनाई गई हैं।
यह स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जा रही है। मरीज मिलने पर उन्हें दवा की किट मुहैया करवा रही है। पांच टीम पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। यह पर्यवेक्षक टीम की निगरानी करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि टीम द्वारा क्षेत्र में कोविड के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। एक टीम एक दिन में 40 से 50 घरों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
टीम लोगों को जिला स्तरीय हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दे रही है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया सभी टीम लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची बनाकर ब्लॉक और जनपद को भेजेंगी। ऐसे सभी लक्षण युक्त व्यक्तियों की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना की जांच की जाएगी। लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूचना ग्राम विकास अधिकारी व निगरानी समिति के साथ भी साझा की जाएगी। ताकि उनके द्वारा भी लक्षणयुक्त व्यक्तियों को जांच केन्द्रों पर जाने के लिए प्रेरित किया जाए।