{"_id":"65fb34881275abd5cd0d8626","slug":"seals-of-two-hospitals-opened-in-15-days-sitapur-news-c-102-1-slko1037-111541-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 15 दिन में खोल दी गई दो अस्पतालों की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 15 दिन में खोल दी गई दो अस्पतालों की सील
Thu, 21 Mar 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन पूर्व अभियान चलाकर कुछ अस्पतालों व डायग्नोस्टिक केंद्रों को सील किया था। 15 दिन बाद इसमें से दो अस्पतालों की सील खोल दी गई है।
स्वास्थ्य महकमे की टीम ने पंद्रह दिन पूर्व इन अस्पतालों को मानकविहीन बताकर सील किया था। इसके साथ कुछ अन्य अस्पतालों पर भी कार्रवाई हुई थी। जीवक नर्सिंंग होम व न्यू इंडिया अस्पताल की सील खोल दी गई है। जबकि अन्य अस्पतालों की सील अभी नहीं खोली गई है। यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि दोनों अस्पतालों के संचालकों ने उपजिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी कई कमियां दूर कर ली हैंं। इसके बाद ही इन दोनों अस्पतालों को खुलवाया गया। वहीं, इन दोनों अस्पतालों में फार्मेसी व ओटी संचालन का प्रतिबंध जारी रहेगा।