{"_id":"32e3fba8d6bf049ab4d6ef578c85c0ae","slug":"school-related-information-will-get-on-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मिलेगी स्कूल संबंधी जानकारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर मिलेगी स्कूल संबंधी जानकारियां
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी हर जानकारी अब छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मोबाइल पर मिलेगी। इन्हें पाठ्यक्रम, परीक्षाओं की स्कीम व रिजल्ट आदि सेलफोन पर मिलेगा। यह सब कुछ दर्पणशाला योजना के जरिए उपलब्ध होगा।
इसके लिए केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय विद्यालयों में दर्पणशाला योजना शुरू करेगा। योजना में बच्चों व उनके अभिभावकों का डाटा ऑनलाइन दर्ज कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज से जानकारी दी जाएगी। नए बरस में इस योजना के अमल में आने की उम्मीद है।
मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से दर्पणशाला योजना शुरू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य अभिभावक व बच्चों को जमीनी हकीकत से जोड़ना है। उन्हें विद्यालय संबंधी हर योजना की जानकारी घर बैठे रूबरू कराना है। साथ ही परीक्षा कब होगी इसकी तैयारियां किस प्रकार से करे इसके भी टिप्स बताए जाएंगे।
विज्ञापन
इसका लाभ केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा। अभी तक बच्चों को स्कूल में होने वाली गतिविधियों की जानकारी स्कूल से ही मिलती थी। अभिभावक इससे अनभिज्ञ रहते हैं। अब इस योजना के तहत बच्चों व अभिभावकों को जोड़ा जाएगा। दोनों को बराबर जानकारी दी जाएगी।
इसको लेकर बच्चों व अभिभावकों का डाटा ऑनलाइन दर्ज होगा। इसके अलावा अभिभावक के दो मोबाइल नंबर रजिस्ट्रर्ड किए जाएंगे। इन नंबरों पर मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। नए वर्ष से योजना शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय विद्यालय की तरफ से डाटा शासन को भेजा जा चुका है।
बायोमीट्रिक मशीन से होगी शिक्षकों की मॉनिटरिंग
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों की अब ऑनलाइन उपस्थिति की मॉनिटरिंग होगी। पहले से चली आ रही मैनुअल मॉनिटरिंग बंद हो गई। इसके लिए स्कूल में बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन पर फिगर लगाते ही उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। यह मशीन ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ी होगी। जिससे कहीं से भी उपस्थिति देखी जा सकेगी।
लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
केंद्रीय विद्यालय में हर गतिविधि की कैमरे में कैद होगी। इसको लेकर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे क्लास रूम से लेकर खेल का मैदान तक लगेंगे। इसकी मॉनिटरिग प्राचार्य कक्ष से होगी। कैमरे लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
जल्द शुरू होगी योजना
दर्पणशाला योजना के तहत बच्चों व अभिभावकों का डाटा भेजा जा चुका है। उम्मीद है नए वर्ष से यह शुरू हो जाएगी। बायोमीट्रिक मशीन व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कवायद चल रही है।
-सुनील कुमार, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय