{"_id":"678fe7da0e6a88af6401d053","slug":"school-manager-clashed-with-police-children-surrounded-co-office-sitapur-news-c-102-1-slko1053-125731-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस से भिड़े स्कूल प्रबंधक, बच्चों ने सीओ कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस से भिड़े स्कूल प्रबंधक, बच्चों ने सीओ कार्यालय घेरा
Wed, 22 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख(सीतापुर)। नैमिषारण्य थानाक्षेत्र में एक स्कूल प्रबंधक की कार पिकअप से टकरा गई। दोनों पक्षों में विवाद होने पर पहुंची पुलिस से स्कूल प्रबंधक भिड़ गए। प्रबंधक के समर्थन में स्कूल के बच्चों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
एसएन शिक्षण संस्थान के प्रबंधक अशोक कुमार पाल मंगलवार को कार से जा रहे थे। नैमिषारण्य में गौरिया से बेलहरी वाले रास्ते पर उल्टी दिशा से आ रही पिकअप से उनकी कार टकरा गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस से प्रबंधक भिड़ गए। प्रबंधक ने कहा कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। पुलिस का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस प्रबंधक को लेकर थाने आ गई। इधर, प्रबंधक के समर्थन में स्कूल के बच्चे सीओ कार्यालय मिश्रिख में प्रदर्शन करने लगे। सीओ के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
थाना प्रभारी नैमिषारण्य पंकज तिवारी ने बतायाकि दो गाड़ियों के टकराने की सूचना मिली थी। इस वजह से चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे लेकिन स्कूल के शिक्षक अजयपाल, विपिन व उनकी बहन धक्कामुक्की करने लगीं। जिसके चलते इन तीनों लोगों को पुलिस थाने ले आई थीं। शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों से मारपीट का कोई मामला नहीं है।