फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   school closed today

बारिश व ठंड के चलते बंद रहे स्कूल

Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
school closed today
सीतापुर के एनसीसी रोड पर बारिश के दौरान स्कूल से घर वापस जाती छात्रा । - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बारिश व ठंड के चलते शुक्रवार को स्कूल कॉलेज बंद रहे। इसकी वजह से नौनिहाल सुबह स्कूल गए, लेकिन बारिश के चलते वह मायूस होकर वापस लौट आए। शनिवार को भी डीएम ने ठंड के चलते स्कूल बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तेज बारिश व ठंड अधिक होने के कारण जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शुक्रवार व शनिवार को स्कूल कॉलेज बंद करने का एलान कर दिया। इससे बहुत से नौनिहाल स्कूल पहुंचे, स्कूल कॉलेज की तरफ से छुट्टी होने का एलान होने के चलते वह मायूस होकर वापस लौट आए। बीएसए अजय कुमार ने बताया डीएम के निर्देश पर प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल ठंड के चलते शनिवार को भी बंद रहेगे। इससे अगर कोई कॉलेज खुला मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नहीं माना डीएम का आदेश
जिलाधिकारी ने ठंड के चलते स्कूल कॉलेज शुक्रवार को बंद करने का एलान किया था। लेकिन आरपी चिल्ड्रेन स्कूल निकट नवीन चौक पर कोई असर नहीं पड़ा। बाकायदा यह स्कूल रोजाना की तरह स्कूल खुला। नौनिहाल बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने बताया सुबह जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय करीब आठ बजे जिलाधिकारी ने फोन न उठाकर किसी कर्मचारी ने फोन उठाया था। पूरी डिटेल नोट की। बीएसए को निर्देशित करने का निर्देश आश्वासन दिया था। लेकिन उस कर्मचारी की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे जिलाधिकारी को शिकायत करना भी बेमानी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed