{"_id":"578e5ce84f1c1b1f7fc4b734","slug":"sawan-month-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन आज से, सज गए शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन आज से, सज गए शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
temple
- फोटो : amar ujala
पवित्र सावन मास आज से शुरू हो गया। इसको लेकर शिवालय सज गए हैं। भोले बाबा के भक्त आज से महादेव की स्तुति में लीन हो जाएंगे। सावन भर शिवालय बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होते रहेंगे। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सावन के आगमन के साथ शहर के शिवालयों में साफ-सफाई कर साज-सज्जा का काम पिछले कई दिनों से चल रहा था। मंगलवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। रंगाई-पुताई के अलावा विशेष पूजा-अनुष्ठान की तैयारी की गईं हैं। शहर के श्यामनाथ, जंगलीनाथ, त्रिकोणनाथ, ताड़कनाथ के साथ सभी शिव मंदिर आकर्षक ढंग से सज गए हैं।
विज्ञापन
सावन के पहले दिन बुधवार भोर से शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। शिवभक्त गंगाजल, दूध-दही, घी-शक्कर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूब, श्रीफल आदि अपने आराध्य देव को अर्पित करने मंदिरों में पहुंचेंगे। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान रहने का सिलसिला आज से शुरू होकर सावन भर चलता रहेगा।
विज्ञापन