{"_id":"598f4a144f1c1b87458b4bd0","slug":"saw-the-flood-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने बाढ़ का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने बाढ़ का हाल जाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने रामपुर मथुरा व रेउसा इलाकों में जाकर बाढ़ का हाल जाना, लेकिन उनका यह दौरा पाला छूने जैसा रहा। कैबिनेट मंत्री ने सड़क से ही बाढ़ पीड़ित इलाके का जायजा लिया और मदद का भरोसा देकर चली गईं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सबसे पहले रामपुर मथुरा पहुंची। यहां पर जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों को देखा। नाले पर कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवॉल गिराने के निर्देश दिए। मानक विहीन बने शमशान घाट की भी देखा। रामपुर मथुरा के मनेरा गांव के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर दर्द को साझा किया। लोगों की समस्याओं को सुन राहत वितरण व कार्यों को लेकर अफसरों को निर्देश दिये।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में ही बाढ़ का स्थायी समाधान करा लिया जाएगा । इसको लेकर मुख्यमंत्री स्वयं ही बहुत गंभीर हैं। इसके बाद मंत्री रेउसा क्षेत्र के प्रभावित इलाके में जाने के लिए निकली। वे मारू बेहड़ पहुंचकर रुक गई। उनके सामने दूर दूर तक बाढ़ का पानी भरा था। कैबिनेट मंत्री ने सड़क पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका दर्द जाना।
विज्ञापन
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने राहत न मिलने का रोना रोया। जिनको मंत्री ने हर हाल में मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक सभागार में डीएम सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ के स्थायी समाधान व पीड़ितों को राहत सामग्री व राहत कार्यों को लेकर बैठक की मंत्री आई और चली गई, लेकिन बाढ़ पीड़ितों का दर्द जस का तस ही रहा।
क्षेत्र के बाशिंदों का कहना है कि मंत्री का दौरा महज पाला छूने जैसा रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी, डीएम डॉ. सारिका मोहन, सीडीओ, एसडीम दीपेंद्र यादव, अजय गुप्ता, दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश मिश्र, मनोज त्रिवेदी, लक्ष्मी मौर्या, सत्य प्रकाश मिश्र आदि लोग मौजूद थे।