फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Satta is going on in every street of the city: MP

शहर की हर गली में चल रहा सट्टा : सांसद

Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Satta is going on in every street of the city: MP
सीतापुर। शहर में सट्टे को लेकर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने शुक्रवार को डीएम से शिकायत की है। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि शहर कोतवाली पुलिस के संरक्षण में सट्टे का कारोबार हर गली-मोहल्ले में फल-फूल रहा है। बताया कि संरक्षण है इसलिए पुलिस ऐसे मामलों में कोई कार्रवाई भी नहीं करती है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि शहर का हर कोना सट्टा बाजार में लिप्त है। आलमनगर, सदर बाजार जैसे मोहल्लों में भरपूर तरीके से नंबर गेम का सट्टा चल रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस के ट्रांसपोर्ट चौराहा, लालकुर्ती व पुराने सीतापुर में कोतवाली देहात से सटे स्थानों पर भी सट्टा खिलाया जाता है। पूर्व में सीओ सिटी रहे विनायक गोपाल भोसले ने इस शिकायत पर कार्रवाई भी की थी। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि इसके बाद भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

सांसद ने ऐसे मामलों में डीएम से अपने स्तर पर जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है। शहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्जों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अपने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी रहती हैं शिकायतें
सट्टे को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई यूजर शिकायत करते रहे हैं। पुलिस की ओर से उसका जवाब भी दिया गया है। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट कि है कि रामकोट की कांशीराम कॉलोनी में फिर से सट्टा गैंग सक्रिय हो गया है। पानी टंकी के पास दिनभर सट्टा लिखा जाता है। उसने शहर के अन्य स्थानों पर भी सट्टा होने की शिकायत की है। इसमें राजनीतिक संरक्षण होने की बात भी कही है।

अतिक्रमण पर हो कार्रवाई
सांसद राकेश राठौर ने डीएम से लोहारबाग, खैराबाद व शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सांसद राकेश राठौर ने बताया कि अतिक्रमण में पुलिस विभाग के एक कर्मचारी की भी संलिप्तता है। इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed