फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saryu in spate again, there is a spurt in harvesting

Sitapur News: फिर उफान पर सरयू, कटान में आई तेजी

Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Saryu in spate again, there is a spurt in harvesting
रामपुर मथुरा/सीतापुर। सरयू के जलस्तर में हर दिन होने वाला उतार-चढ़ाव गांजरवासियों को बेचैन कर रहा है। एक बार फिर सरयू उफान पर है। मंगलवार को 10 सेमी की बढ़ोतरी के साथ जलस्तर 118.30 मीटर पर पहुंच गया। पानी खतरे के निशान से 70 सेमी नीचे बह रहा है लेकिन सरयू में पानी बढ़ने से कटान तेज हो गई है। किनारे बसे 35 गांवों पर फिर बाढ़ का खतरा मंडराने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

उधर, बैराजों से 2 लाख 95 हजार 832 क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। मंगलवार को सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती अखरी, अंगरौरा, शंकर पुरवा, निरंजन पुरवा, कनरखी, मिश्रण पुरवा, बक्सी पुरवा, फतेह पुरवा, मर्रा पुरवा, खुन्ना पुरवा, बलेसरपुरवा समेत लगभग 35 गांवों के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

पानी बढ़ने से शंकरपुरवा और अखरी के पास कटान मे भी तेजी देखी जा रही है। निरंजन पुरवा के शिवपाल यादव ने बताया कि नदी का पानी रात से बढ़ रहा है। हालांकि पानी नदी के दायर में हैं लेकिन जलस्तर बढ़ते रहने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। निचले भू-भाग पर पानी का बहाव शुरू हो गया है। पानी का बहाव तेज होने से कटान भी तेज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के बिकास ने बताया कि यदि जलस्तर ऐसे ही लगातार बढ़ता रहा तो एक दो दिन में हालात बिगड़ सकते हैं। इसे लेकर ग्रामीण घबराए हुए हैं। ग्रामीणों की आशंका को बैराजों से छेड़ा गया पानी बल दे रहा है। तीनों बैराजों से मंगलवार को 2 लाख 95 हजार 832 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार की तुलना में बैराजों से 5 हजार क्यूसेक ज्यादा पानी छोड़ा गया है।

किस बैराज से छोड़ा गया कितना पानी
शारदा बैराज- 1,31,337 क्यूसेक
घाघरा बैराज- 1,25,721 क्यूसेक
बनबसा बैराज- 38,774 क्यूसेक

बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा वितरण
रामपुर मथुरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्दी, जुकाम, बुखार सहित एंटीबायोटिक दवाओं तथा पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को शुकुल पुरवा में 50 तथा अखरी में 60 लोगों को दवा वितरित की गई है।

नियंत्रण में हैं हालात
सरयू के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव से तटवर्ती क्षेत्र के नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
- सुखवीर सिंह, तहसीलदार महमूदाबाद

कलेक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम
जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के निकट बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05862-245753 एवं टोल फ्री नंबर 1077 है। बाढ़ से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है।


आपदा मित्रों का चयन कर प्रशिक्षित किया जाए
बाढ़ से पूर्व तैयारियों की समीक्षा व राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज कराये जाने के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित अफसर-कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सक्रिय रूप से करने के निर्देश दिए हैं। नाव की पर्याप्त व्यवस्था, पशुओं का टीकाकरण, प्रतिदिन मेडिकल कैंप लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपदा मित्रों का चयन करते हुए उन्हें आवश्यक किट एवं प्रशिक्षण दिलाए जाने के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, राशन एवं पानी की कोई समस्या न हो इसे लेकर विशेष तौर से निर्देशित किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में द्वितीय वाहिनी पीएसी के सेनानायक संजय सिंह, एडीएम राम भरत तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed