फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Santa distributed the gifts

सेंटा ने बांटे गिफ्ट

Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय में गजब का उत्साह नजर आया। शहर के गिरजाघरों और ईसाई मिशनरीज के स्कूलों को आकर्षक व मनमोहक झांकियों से सजाया गया था।
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व को लेकर सुबह से गिरजाघरों में हलचल दिखने लगी। वहीं घरों में त्योहार मनाने को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। सुबह भारी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग गिरिजाघर पहुंचे। शहर के गिरजाघरों में सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस के सेंटर मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा के बाद केक काटा गया। उसके बाद प्रभु यीशु के संदेशों को गाया गया। इसी बीच सेंटाक्लॉज ज्यों ही वहां आए तो सभी खुशी से झूम उठे। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को तरह-तरह के उपहार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज मेेें कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें बच्चों ने प्रभु यीशु के संदेशों को पढ़कर सुनाया। खैराबाद संवादसूत्र के अनुसार बीसीएम अस्पताल मेें प्रशासिका सिस्टर प्रवीना ने चर्च में विशेष प्रार्थना की।

केक काटकर सभी को बधाई दी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए। उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed