फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sanitation workers stop work

सफाई कर्मियों ने ठप किया कामकाज

Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stop work
तंबौर (सीतापुर)। नगर पंचायत तंबौर में पूर्व सभासद के पति द्वारा एक सफाई कर्मचारी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने से सफाई कर्मचारी नाराज हो गए। उन्होंने कामकाज बंद कर दिया। इसकी वजह से कस्बे में कूड़ा नहीं उठाया गया। उसके बाद सभासद पति द्वारा टिप्पणी न कहने की बात कही गई। इस पर सफाई कर्मचारी शांत हो गए। सोमवार को कामकाज नहीं किया। कस्बे के मोहल्ला कायस्थ टोला में तैनात सफाईकर्मी छमा के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सभी सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था ठप कर दी।
विज्ञापन

जिससे सड़कों पर गंदगी फैली रही। घरों का कूड़ा नहीं उठाया गया। मोहल्लों में भी सफाई नहीं हुई। गनीमत यह रही भीड़भाड़ वाले स्थान व बाजार साप्ताहिक बंदी के कारण बंद थे। इसके बाद आक्रोशित सफाई कर्मचारी समूह बनाकर थाने पहुंचे। आरोपी पूर्व सभासद के पति द्वारा किसी तरह की कोई भी टिप्पणी न कहने की बात कही। इसके बाद सफाई कर्मचारी थाने से वापस लौट आए। इसके बाद भी पूरे दिन न तो झाडू लगाया और न ही कूड़ा करकट उठाया।
विज्ञापन

चेयरमैन शहनाज बेग ने कहा, इसकी कोई जानकारी सफाई कर्मियों द्वारा नगर पंचायत को नहीं दी गई है। इसके बावजूद इस तरह सफाई रोक देना गलत है। अधिशासी अधिकारी छुट्टी पर हैं। उनके आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed