{"_id":"66466bdef9576a5a2f0db484","slug":"sana-got-married-in-the-temple-as-sapna-sitapur-news-c-102-1-slko1055-113694-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सना ने सपना बनकर मंदिर में किया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सना ने सपना बनकर मंदिर में किया विवाह
Fri, 17 May 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
शादी रचाने के बाद मंदिर के बाहर अंकित व सना। संवाद
काफी दिनों से चल रहा था प्रेमप्रसंग, परिजन नहीं थे राजी
संवाद न्यूज एजेंसीलहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की युवती ने अपने प्रेमी से मंदिर में विवाह किया। इसके बाद उसने हिंदू धर्म को स्वीकार कर अपना नाम भी बदल लिया है। युवती के परिजन इस विवाह के लिए राजी नहीं थे। नगर के मोहल्ला शेख टोला निवासी अंकित का काफी समय से हरगांव के मोहल्ला पिपराटाऊन निवासी सना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती आठ मई को सना अपनी मर्जी से अपने प्रेमी अंकित के घर पर आकर रहने लगी। इसके बाद दोनों ने विवाह करने का मन बना लिया। मोहल्ले में ही स्थित एक मंदिर में सना ने हिंदू धर्म स्वीकार किया। उसने अपना नाम सपना रख लिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रेमी युगल ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को जयमाल पहनाते हुए जीवन भर साथ रहने की कसम खाई। इस मौके पर अंकित के परिजन व अन्य मोहल्लावासी उपस्थित थे। मामला बृहस्पतिवार को पुलिस के पास पहुंचा तो इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दाेनों बालिग हैं। उन्होंने अपने मन से विवाह किया है।