फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Samadhan Diwas: DM and SP held public hearing in Tehsil Sadar auditorium

समाधान दिवस : डीएम व एसपी ने तहसील सदर सभागार में की जनसुनवाई

Sun, 08 Feb 2026 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: DM and SP held public hearing in Tehsil Sadar auditorium
कलेक्ट्रेट सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम-एसपी। 
सीतापुर। डीएम साहब...गांव के ही वैभव सिंह और ओमकार सिंह ने 10 दस रुपये में चार पुड़िया (पान मसाला) मांगा था। पैसे कम होने पर नहीं दिया तो दबंगों ने मुझे व मेरे पति को पीट दिया। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह फरियाद रामकोट के किनौहती गांव निवासी मीना देवी ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर से बयां की। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिये। उनके साथ एसपी अंकुर अग्रवाल ने भी पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। तहसील सदर में कुल 196 शिकायतों में से 10 का निपटारा मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन


केस- 1
विपक्षियों ने किया पुत्र को जान से मारने का प्रयास, नहीं हो रही कार्रवाई
सदर तहसील में ही संदना क्षेत्र के उमरापुर की रहने वाली शांती देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साहब मेरे पुत्र को विपक्षी अहिबरन ने जान से मारने का प्रयास किया है। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं विपक्षी पुलिस से सांठगांठ कर घटना को दुर्घटना में परिवर्तित कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


केस- 2
दबंगों ने जोत लिया चकमार्ग, कराएं निदान
मिश्रिख तहसील समाधान दिवस में ताजपुर निवासी रामऔतार ने समाधान में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही दबंगों ने उनके खेत के पास चकमार्ग को जोतकर कब्जा कर लिया है। अपने खेतों में ट्रैक्टर व आने-जाने में काफी समस्या हो रही है, जिसकी शिकायत पूर्व में मछरेहटा थाना समाधान दिवस में कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
खतौनी में नहीं सही हाे रहीं त्रुटियां
लहरपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम नबीनगर निवासी सामून अली ने शिकायती पत्र देकर खतौनी में अपने पिता का नाम ठीक कराने की मांग की। सामून अली ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 1636 ग्राम मल्लापुर में स्थित है। खतौनी में अल्ताफ अली पुत्र जमालुद्दीन व मोहर्रम अली व सामून अली के पिता का नाम जमाल दर्ज हो गया है जबकि उसके पिता का सही नाम जमालुद्दीन है।
इनसेट
तहसील कर्मचारियों ने प्रार्थना पत्र पर नहीं लगाई मुहर
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने तहसील कर्मचारियों पर मुहर न लगाने का आरोप लगाया है। रेहान ने बताया कि सुबह 11 बजे प्रार्थना पत्र पर मुहर लगाने के लिए तहसील कर्मचारियों का पत्र दिया था, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। इसी तरह सीता, पूनम आदि महिलाओं ने बताया कि प्रार्थना पत्र लेकर सीधे डीएम से नहीं मिलने दिया जा रहा है, जबकि मुहर लगाने से कर्मचारी मना कर रहे है। वहीं संजय कुमार का कहना हैं कि शिकायतकर्ता जिस क्षेत्र से आता हैं वहां का लेखपाल पहले ही उसे रोक लेता है और अंदर नहीं जाने देता है।

.....
फोटो-24:
ट्राइसाइकिल मांगी तो पकड़ा दिया पत्र



महोली क्षेत्र के ममकापुर तुलसीपुर ग्रंट के रहने वाले खग्गा डीएम से मिलने के लिए पहुंचे। अपनी बैसाखी को संभालते हुए खग्गा ने बताया कि पिछले दो सालों से ट्राईसाइकिल के लिए महोली तहसील के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज डीएम से मिलकर अपनी बात कहूंगा, लेकिन डीएम तक जाने से पहले ही जिम्मेदारों ने ट्राईसाइकिल अप्लाई करने के लिए एक पत्र पकड़ा दिया हैं और बोला इसमें एक फोटो चिपकाकर लाओ जल्दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed